भारतीय लोग टीवी शो देखना बहुत पसंद करते हैं। यहां अलग-अलग प्रकार के सीरियल, ड्रामा और रियलिटी शो दिखाए जाते हैं, जिनकी अलग-अलग टाइमिंग्स होती हैं। रियलिटी शो का मुख्य उद्देश्य दर्शकों को वास्तविक और असंवेदनशील कार्यक्रम प्रस्तुत करना है, जिसमें आम जनता भाग लेती है। इन शो में लोगों की असली पर्सनैलिटी और जीवन के असली पहलुओं को दिखाए जाते हैं। रियलिटी शो टीवी सीरियल से अधिक बेहतरीन और दिलचस्प होते हैं, जिसका लोगों को भी बहुत शौक होता है।"फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी" और "बिग बॉस" जैसे शो इसके प्रमुख उदाहरण हैं। इस ब्लॉग में हम यह जानेंगे की क्या वास्तव में रियल्टी टीवी शो लिखे हुए होते हैं या नहीं? और भारतीय लोग इन शो इतना पसंद क्यों करते हैं।
रियलिटी शो क्या हैं?
यह एक टेलीविजन शो है जिसमें आम लोगों या मशहूर सेलेब्रिटी को उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी या विशेष परिस्थितियों का सामना करते हुए फ़िल्माया जाता है।
इन शो में शामिल लोग अक्सर असाधारण स्थितियों में फंसे होते हैं और विभिन्न परिस्थितियों का सामना करते हैं, जो उनकी व्यक्तित्व और व्यवहार को प्रकट करती हैं। इन शो से दर्शकों को एक नया दृष्टिकोण प्राप्त होता है और उन्हें समाज में निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह शो मनोरजन के उद्देश्य से दिखाए जाते हैं।
भारतीय रियलिटी शो की लोकप्रियता के कारण
1. मनोरंजन का स्रोत
रियलिटी शो दर्शकों को बहुत मनोरंजन करते हैं। चाहे वह सिंगिंग, डांस, या रोमांचक चुनौतियाँ हों, हर शो में कुछ न कुछ ऐसे एंटरटेनमेंट के स्रोत होते है जो दर्शकों को बहुत पसंद आता है।
2. सपनों को साकार करने का मंच
रियलिटी शो ने आम लोगों को अपने सपनों को पूरा करने का मंच दिया है। कई लोग इन शोज़ से स्टार बन गए हैं। जैसे सुनीधी चौहान, श्रेया घोषाल, और अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो से ही की थी।
3. यथार्थता और वास्तविकता
रियलिटी शो में दिखाई जाने वाली असली जिंदगी की बातें दर्शकों को अपनी जिंदगी से जुड़ी लगती हैं। इससे वे भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं और शो का हिस्सा बन जाते हैं।
4. नए कंटेंट का आकर्षण
हर नए सीजन में नए कंटेस्टेंट और नई कहानियाँ होती हैं, जो दर्शकों को नया अनुभव देती हैं। ज़्यदातर रियलिटी शो में मिर्च -मसाले वाला कंटेंट होता है, जो इंडियन लोगो को बहुत ज्यादा पसंद आता है।
5. संस्कृति और परंपरा
भारतीय रियलिटी शो में भारतीय संस्कृति और परंपरा का अच्छा मिश्रण होता है। यह दर्शकों को अपने देश की विविधता और खासियत का अनुभव कराता है।
6. सामाजिक मुद्दे और जागरूकता
कई रियलिटी शो सामाजिक मुद्दों को उठाते हैं और जागरूकता फैलाते हैं। जैसे 'सत्यमेव जयते' ने समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और जागरूकता बढ़ाई।
क्या भारतीय रियलिटी शो स्क्रिप्टेड होते हैं?
भारतीय रियलिटी शो बहुत मनोरंजक और दिलचस्प होते हैं, लेकिन अक्सर कई लोगों के मनन में यह सवाल आता हैं कि, "क्या ये शो पहले से लिखे होते हैं?" इसका जवाब सरल नहीं है, क्योंकि रियलिटी शो के कई पहलू होते हैं।
भारतीय रियलिटी शो कैसे बनते हैं?
भारतीय रियलिटी शो बनाना एक जटिल प्रक्रिया है। इसमें शो की थीम तय करना, प्रतिभागियों का चयन और एपिसोड की शूटिंग शामिल है। हालांकि इन शो को असली बताया जाता है, लेकिन इनमें कुछ हद तक प्लानिंग और स्क्रिप्टिंग होती है।
स्क्रिप्टिंग के विभिन्न स्तर
1. संपादन और प्रस्तुति:
भारतीय रियलिटी शो में जो दिखाया जाता है, वह पहले से शूट किए गए वीडियो का चयनित हिस्सा होता है। उदाहरण के लिए, 'बिग बॉस' में कई घंटों की फुटेज को काट-छांट कर कुछ मिनटों में दिखाया जाता है। इस प्रक्रिया में, शो के निर्माता यह तय करते हैं कि कौन सी घटनाएं दिखानी हैं और किस तरह से दिखानी हैं, ताकि दर्शकों को पसंद आए।
2. निर्देशित प्रतिक्रियाएं:
रियलिटी शो में कई बार प्रतिभागियों को खास परिस्थितियों में डालकर उनकी प्रतिक्रियाएं रिकॉर्ड की जाती हैं। उदाहरण के लिए, 'रोडीज' में कई टास्क और चुनौतियाँ ऐसी होती हैं, जिनमें प्रतिभागियों की प्रतिक्रियाएं निर्देशित होती हैं। यह पूरी तरह से स्क्रिप्टेड नहीं होता, लेकिन थोड़ा निर्देशित होता है।
3. नाटकीय तत्व:
कुछ रियलिटी शो में ड्रामा बढ़ाने के लिए विशेष घटनाएं तैयार की जाती हैं। जैसे कि 'कौन बनेगा करोड़पति' में भावनात्मक कहानियाँ और संघर्ष दिखाए जाते हैं। यह दर्शकों को शो से जोड़े रखने के लिए किया जाता है।
4. प्रतियोगिताएं और टास्क:
भारतीय रियलिटी शो में दिए जाने वाले टास्क और चुनौतियाँ आमतौर पर पहले से तय होती हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' में हर टास्क पहले से प्लान किया जाता है, ताकि शो में रोमांच और मजा बना रहे।
दर्शकों की प्रतिक्रिया:
दर्शकों की प्रतिक्रिया भारतीय रियलिटी शो की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दर्शक जो देखना चाहते हैं, उसे ध्यान में रखकर शो के निर्माता कंटेंट तैयार करते हैं। इसलिए, कई बार शो में ऐसी घटनाएं शामिल की जाती हैं, जो दर्शकों को पसंद आएं और उन्हें शो से जोड़े रखें।
क्या सबकुछ स्क्रिप्टेड होता है?
यह कहना गलत होगा कि भारतीय रियलिटी शो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड होते हैं। इनमें असलियत के तत्व होते हैं, लेकिन इन्हें अधिक मजेदार बनाने के लिए कुछ हद तक स्क्रिप्टिंग की जाती है।
निष्कर्ष:
भारतीय रियलिटी शो ने टेलीविजन उद्योग में एक नई दिशा दी है। इन शो ने न केवल दर्शकों को एंटरटेन किया है, बल्कि कई लोगों के जीवन को बदलने का काम भी किया है। हालांकि इनमें कुछ स्क्रिप्टेड और योजनाबद्ध चीजें होती हैं, लेकिन इन्हें पूरी तरह से नकली नहीं कहा जा सकता। और यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में भी इनकी लोकप्रियता बरकरार रहेगी।
रियलिटी शो का मुख्य उद्देश्य दर्शकों का मनोरंजन करना और उन्हें शो से जोड़े रखना होता है। इसलिए, निर्माता इन शो में कुछ नाटकीय चीजें जोड़ते हैं। यह दर्शकों पर निर्भर करता है कि वे इसे किस रूप में देखते हैं और कितना आनंद लेते हैं।
अगली बार जब आप 'बिग बॉस', 'रोडीज' या 'खतरों के खिलाड़ी' देखें, तो समझें कि जो कुछ भी आप देख रहे हैं, वह सोच-समझकर तैयार किया गया मनोरंजन है। इसमें असलियत भी है और नाटकीयता भी, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि यह आपको मजा और मनोरंजन देता है।
Dec 27, 2024
टी यू बी स्टाफ
संयुक्त भारत के साथ बने रहें!
हमारा समाचार ब्लॉग भारतीय नागरिकों के लिए मूल्यवान और प्रासंगिक सामग्री साझा करने के लिए समर्पित है। प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, सरकार और अर्थव्यवस्था सहित श्रेणियों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करने वाला हमारा ब्लॉग समाचार यह सुनिश्चित करता है कि आप उन विषयों के बारे में सूचित रहें जो सबसे महत्वपूर्ण हैं। भारत में नवीनतम ट्रेंडिंग समाचारों से कभी न चूकने के लिए संयुक्त भारत को फॉलो करें।
©TheUnitedBharat2024