जब धरित्री पटनायक 5 साल की थी, तब उनके साथ परिवार के एक सदस्य ने दुर्व्यवहार किया था। धरित्री पटनायक हमारा बचपन की संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष हैं। धरित्री 22 साल से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय विकास और गैर-लाभकारी सेक्टर से जुड़ी हुई हैं। उनके विशेषज्ञता के क्षेत्र मानवाधिकार, शासन और गैर-लाभकारी प्रबंधन हैं।
उन्होंने ओडिशा में जनजातीय मुद्दों, शहरी विकास और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गरीबी हटाने, ज्ञान प्रबंधन और सार्वजनिक नीति पर बड़े पैमाने पर काम किया है। उन्होंने UNICEF, ओडिशा सरकार के शहरी विकास विभाग, है। UNIFEM, एक्शनएड इंटरनेशनल और केयर USA के साथ भी काम किया है। उनके पास हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, USA से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से भारत में सामाजिक कार्य में मास्टर डिग्री भी प्राप्त है।
2012 में, धरित्री पटनायक ने लोगों के साथ मिलकर हमारा बचपन ट्रस्ट नाम का संगठन शुरू किया था। इस संगठन ने भारत के दस राज्यों के 14 शहरों में बच्चों और महिलाओं की मदद की है। धरित्री कहती है कि "हमने अब तक 1,35,000 बच्चों, 5,000 महिलाओं और 18,000 किशोरियों तक मदद पहुँचाई है। इनमें से, हमने 1,858 से अधिक खोए हुए बच्चों को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से ढूंढा और बचाया, 11 बाल विवाह रोके, और 18,764 से अधिक लड़कियों को अलग-अलग करियर में मदद की है"।

उषारानी पात्रा, जो भुवनेश्वर के शिखरचांति नगर में रहती हैं, उन्हें अपने इलाके में समुदाय के सदस्यों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस एनजीओ के बारे में पता चला। वह कहती हैं कि, "मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है और वे मेरी पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकते थे। एनजीओ ने मेरी दसवीं की पढ़ाई के बाद का खर्चा उठाया और मुझे जर्नलिज्म में ग्रेजुएट होने में मदद की। अब मैं इसी क्षेत्र में पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रही हूँ"।
धारित्री के प्रयासों ने भुवनेश्वर को भारत का पहला बाल-मित्र (child-friendly) शहर बनने में मदद की है। वह कहती हैं कि,"हमने योजनाएं बनाने और सामाजिक रूप से स्मार्ट भुवनेश्वर शहर में परियाजनाओं को लागू करने के लिए शहर प्रशासन के साथ मिलकर काम किया है।"
Jul 30, 2026
टी यू बी स्टाफ
Jul 27, 2026
टी यू बी स्टाफ
Mar 25, 2025
टी यू बी स्टाफ
संयुक्त भारत के साथ बने रहें!
हमारा समाचार ब्लॉग भारतीय नागरिकों के लिए मूल्यवान और प्रासंगिक सामग्री साझा करने के लिए समर्पित है। प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, सरकार और अर्थव्यवस्था सहित श्रेणियों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करने वाला हमारा ब्लॉग समाचार यह सुनिश्चित करता है कि आप उन विषयों के बारे में सूचित रहें जो सबसे महत्वपूर्ण हैं। भारत में नवीनतम ट्रेंडिंग समाचारों से कभी न चूकने के लिए संयुक्त भारत को फॉलो करें।
©TheUnitedBharat2024